दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में जमा देने वाली सर्दी और शीतलहर की मार जारी, ठंड से बेहाल लोग अलाव का ले रहे सहारा

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, राजस्थान और बिहार को आने वाले कुछ दिनों तक भीषण सर्दी और घने कोहरे से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

Jan 14, 2024 - 09:27
दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में जमा देने वाली सर्दी और शीतलहर की मार जारी, ठंड से बेहाल लोग अलाव का ले रहे सहारा

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी जारी है। आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और नॉर्थ राजस्थान समेत कई जगहों पर घना कोहरा छाया हुआ है। कुछ जगहों पर विजिबिलिटी जीरो है। मौसम विभाग के मुताबिक, अमृतसर, चंडीगढ़, अंबाला, गंगानगर, पालम, सफदरगंज और लखनऊ में जीरो विजिबिलिटी रिकॉर्ड की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, राजस्थान और बिहार को आने वाले कुछ दिनों तक भीषण सर्दी और घने कोहरे से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। आईएडी के मुताबिक, अगले 4-5 दिनों तक पूरे उत्तर भारत में घने से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है।

आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में लगातार दो दिन शीतलहर और परेशानी बढ़ा सकती है। राजधानी में आज न्यूनतम तापमान 3 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रने रहने की संभावना है। इसके अलावा घने से बहुत घना कोहरा छाया रहेगा।

Navjivan Navjivan is hindi newsportal from India. Navjivan provide, latest hindi news online.