सपा-आरएलडी का हुआ गठबंधन, सात सीट पर चुनाव लड़ेगा आरएलडी RLD

लखनऊ: लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) मुखिया जयंत चौधरी ने समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ सीटों का बंटवारा कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक, आरएलडी सात लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेगा। वहीं कांग्रेस के साथ सीटों के बंटवारे की चर्चा भी अंतिम … Continue reading सपा-आरएलडी का हुआ गठबंधन, सात सीट पर चुनाव लड़ेगा आरएलडी RLD →

Jan 20, 2024 - 15:59
सपा-आरएलडी का हुआ गठबंधन, सात सीट पर चुनाव लड़ेगा आरएलडी RLD

लखनऊ: लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) मुखिया जयंत चौधरी ने समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ सीटों का बंटवारा कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक, आरएलडी सात लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेगा। वहीं कांग्रेस के साथ सीटों के बंटवारे की चर्चा भी अंतिम दौर में है। कांग्रेस ने 28 सीट पर दावा पेश किया है।

विपक्ष की 28 पार्टियों ​ने एकजुट होकर भाजपा को हराने के लिए विपक्षी गठबंधन आईएनडीआईए (इंडिया) का गठन किया। 

अखिलेश यादव शुक्रवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट की, जिसमें वह जयंत चौधरी के साथ नजर आ रहे हैं। अखिलेश यादव ने एक्स कर लिखा- ‘राष्ट्रीय लोक दल और सपा के गठबंधन की सभी को बधाई! जीत के लिए सभी एकजुट हो जाएं, जुट जाएं!'”

वहीं जयंत चौधरी ने एक्स कर कहा- “राष्ट्रीय, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर, हमारे गठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं से उम्मीद है, अपने क्षेत्र के विकास और ख़ुशहाली के लिए कदम मिलाकर आगे बढ़ें!”

सात सीटों पर चुनाव लड़ेगी रालोद

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव व राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयन्त चौधरी की मुलाकात के बाद सीटों पर सहमति बनी है। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने सात सीटों पर समझौता होने की पुष्टि की है।

akhbarurdu.com akhbarurdu.com