वीडियो: दिल्ली में कोर्ट लाते समय PM मोदी पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, बोले- जितनी यातना देनी है दे लो...

संजय सिंह ने कहा कि जितने बेईमान हैं देश के लाखों करोड़ लूटने वाले सब मोदी के साथ हैं। जो ईमानदार हैं, जो उनके खिलाफ हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई हो रही है।

Oct 10, 2023 - 16:25
वीडियो: दिल्ली में कोर्ट लाते समय PM मोदी पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, बोले- जितनी यातना देनी है दे लो...

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की आज 5 दिन की ईडी की हिरासत खत्म होने के बाद उन्हें दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में लाया गया। इस दौरान मीडिया के सवाल पर संजय सिंह ने कहा कि मोदी जी मेरे साथ बच्चों का खेल, खेल रहे हैं। मैं उनकी यातना का पैमाना चेक करना चाहता हूं। मैं चाहता हूं की प्रधानमंत्री जितना चाहते हैं उनता यातना दें। जितने बेईमान हैं देश के लाखों करोड़ लूटने वाले सब मोदी के साथ हैं। जो ईमानदार हैं, जो उनके खिलाफ हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई हो रही है।

संजय सिंह को दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद ED उनके दो करीबियों सर्वेश मिश्रा और विवेक त्यागी से भी पूछताछ कर चुकी है। इस दौरान दिनेश अरोड़ा और संजय सिंह को आमने सामने बिठाकर पूछताछ की गई। ईडी का दावा है कि सर्वेश मिश्रा के जरिए ही दो करोड़ रुपए संजय सिंह को पहुंचाए गए थे।

Navjivan Navjivan is hindi newsportal from India. Navjivan provide, latest hindi news online.