Akhbarurdu Logo
  • Home
  • اردو خبریں
    • قومی خبریں
    • عالمی خبریں
    • عرب ممالک
    • پریس ریلیز
  • Newspapers
X
  • Home
  • اردو خبریں
    • عالمی خبریں
    • عرب ممالک
    • قومی خبریں
    • پریس ریلیز
  • Newspapers
Akhbarurdu Logo
  • Urdu Dictionary
  • Naat Online
  • Hajj 2025
  • Regional Newspapers
Home हिंदी Front Hindi

दीपावली के साथ नफरत को नकारती दरगाहें, रौशन करती आ रही हैं गंगा-जमुनी तहजीब का चिराग

देवा शरीफ दरगाह के दरवाजे को कौमी एकता का दर कहा जाता है। उसके परिसर में नफरत या उत्तेजना फैलाने वाले नारे लगाने की सख्त मनाही होती है। वहां कौमी एकता बढ़ाने वाले नारे ही लगाए जाते हैं।

Navjivan by Navjivan
1 year ago
दीपावली के साथ नफरत को नकारती दरगाहें, रौशन करती आ रही हैं गंगा-जमुनी तहजीब का चिराग

दरगाह देवा शरीफ

नफरत के कारोबारियों की बेबसी देखनी हो तो दीपावली के मौके पर गंगा-जमुनी तहजीब के दयार में आना चाहिए। अवध में जहां ‘मारो-काटो, बांधो-बांटो, लूटो और जलाओ’ की धरती चिंटुओं की तमाम तिकड़मों के बावजूद दीपावली हो या होली, दोनों के उल्लास के रंग सबसे ज्यादा सूफी संतों की दरगाहों में ही निखरते नजर आते हैं। खासकर दो विश्वप्रसिद्ध दरगाहों में जिनमें से एक को देवा शरीफ तो दूसरी को किछौछा शरीफ के नाम से जाना जाता है।

देवा शरीफ उत्तर प्रदेश की वर्तमान और अवध की पुरानी राजधानी लखनऊ से 42 और अवध का हृदय कहलाने वाले बाराबंकी जिले के मुख्यालय से महज 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। किछौछा शरीफ फैजाबाद (जो अब अयोध्या है) को बांटकर बनाए गए आम्बेडकर नगर जिले के मुख्यालय से अलग-अलग मार्गों से 17 से लेकर 22 किलोमीटर तक दूर है।

ये दोनों दरगाहें अरसे से हर दीपावली और होली पर पूरी शिद्दत से गंगा-जमुनी तहजीब का चिराग रौशन करती आ रही हैं। नफरत के कारोबारियों द्वारा पैदा की जा रही विपरीत परिस्थितियों से कोई वास्ता नहीं रखतीं।

देवा शरीफ की सीख है कि दीन को मानकर जो झगडे़ हैं, दीन को जानकर नहीं होते। इस दरगाह में ‘जो रब है, वही राम है’ के नारों के बीच होली के रंग और गुलाल उड़ने लगते हैं, तो किसी को भी अपना हिन्दू, सिख या मुसलमान वगैरह होना याद नहीं रह जाता।

देश के विभिन्न हिस्सों से दरगाह की होली में शामिल होने आए विभिन्न धर्मों, बोलियों और भाषाओं वाले श्रद्धालु लौटते हुए अपने साथ और कुछ ले जाएं या नहीं, अनेकता में एकता, शांति और सौहार्द के संदेश जरूर ले जाते हैं।

यह दरगाह अवध के अपने वक्त के जाने-माने सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की स्थली है जिन्हें वारिस सरकार के नाम से भी जाना जाता है। यहां विभिन्न धर्मों के अनुयायी होली पर तो परस्पर मिलकर सौहार्द पूर्वक अबीर-गुलाल उड़ाते ही हैं, दीपावली पर दीये जलाकर दरगाह को भरपूर रौशन करते हैं और जश्न-ए-चरागां मनाते हैं। More…

Source: NavjivanIndia

Recent News

شیعہ عید کے دن نہیں پہنیں گے نئے کپڑے

شیعہ عید کے دن نہیں پہنیں گے نئے کپڑے

March 9, 2026
عبوری ضمانت کی درخواست شرجیل امام نے واپس لےلی

دہلی فسادات کے ملزم شرجیل امام کو عدالت سے راحت

March 9, 2026
روپیہ امریکی ڈالر کے مقابلے 46 پیسے ٹوٹ کر اب تک کی سب سے نچلی سطح  پر پہنچا

روپیہ کی قدر میں اب تک کی سب سے بڑی گراوٹ

March 9, 2026
دہلی میں ملک کے پہلے ’رنگ میٹرو‘ نیٹورک کا افتتاح

دہلی میں ملک کے پہلے ’رنگ میٹرو‘ نیٹورک کا افتتاح

March 8, 2026
دہلی میں درجہ حرارت 45 ڈگری سے اوپر پہنچا

دہلی میں درجہ حرارت 35 سے تجاوز

March 8, 2026
ظہران ممدانی کی رہائش گاہ  کے باہر مشتبہ دھماکہ خیز ڈیوائس پھینکنے کی کوشش

ظہران ممدانی کی رہائش گاہ کے باہر مشتبہ دھماکہ خیز ڈیوائس پھینکنے کی کوشش

March 8, 2026
Urdu News:
National قومی خبریں Arab عرب ممالک World عالمی خبریں Education تعلیم Jobs روزگار
Indian Newspapers:
اردو বাংলা অসমীয়া
Arab Media:
Algeria الجزائر Bahrain البحرين Comoros جزر القمر Djibouti جيبوتي Egypt مصر Iraq العراق Jordan الأردن Kuwait الكويت Lebanon لبنان Libya ليبيا Mauritania موريتانيا Morocco المغرب Oman عمان Palestine فلسطين Qatar قطر Saudi Arabia السعودية Somalia الصومال Sudan السودان Syria سوريا Tunisia تونس U.A.E الإمارات العربيّة المتّحدة Yemen اليمن
Shop
Naat Online
Dictionary
Urdu News
Hindi News
English News
Urdu Unicode Converter
Krutidev Converter
Hosting
Indian Newspapers
Arab Media
Shop
Naat Online
Dictionary
Urdu News
Hindi News
English News
Urdu Unicode Converter
Krutidev Converter
Hosting
Akhbar Urdu Logo
  • About Us
  • Advertising
  • Contact Us
  • Sitemap
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

All trademarks, trade names, service marks, copyrighted work, logos referenced herein belong to their respective owners/companies. Any Query Please write us

©akhbarurdu.com, Indian Urdu Media Info website.

  • Home Icon Home
  • News Icon News
  • Newspapers Icon Newspapers
  • Naat Icon Naat
  • Dictionary Icon Dictionary
No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.