Akhbarurdu Logo
  • Home
  • اردو خبریں
    • قومی خبریں
    • عالمی خبریں
    • عرب ممالک
    • پریس ریلیز
  • Newspapers
X
  • Home
  • اردو خبریں
    • عالمی خبریں
    • عرب ممالک
    • قومی خبریں
    • پریس ریلیز
  • Newspapers
Akhbarurdu Logo
  • Urdu Dictionary
  • Naat Online
  • Hajj 2025
  • Regional Newspapers
Home हिंदी Front Hindi

कठिन परिश्रम और एकाग्रता ही सफलता की कुंजी है: आईएएस फ़ैज़ किदवई

माटी न्यास और यूनिवर्सिटी प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में जामिया मिलिया इस्लामिया में प्रथम माटी करियर मीट का आयोजन

Akhbarurdu by Akhbarurdu
1 year ago
कठिन परिश्रम और एकाग्रता ही सफलता की कुंजी है: आईएएस फ़ैज़ किदवई

नई दिल्ली: कठिन परिश्रम और एकाग्रता ही सफलता की कुंजी है, नौकरियाँ कम नहीं हुईं बल्कि पात्रता मापदंड समय के अनुसार बदल गया है, ऐसे में आपको समय और मांग के अनुसार खुद को सक्षम बनाना है। उक्त विचार माटी और जामिया प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में आयोजित प्रथम माटी करियर मीट में बतौर मुख्य अतिथि भाग ले रहे, कृषि मंत्रालय भारत सरकार में अतिरिक्त सचिव फ़ैज़ अहमद किदवई ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि यूपीएससी में मेहनत तो बहुत है लेकिन जो कार्य और सेवा का अनुभव, पहचान और पद का सम्मान यहाँ है, वह किसी और नौकरी में नहीं मिलता, इसलिए हिम्मत नहीं हारनी चाहिए।

कार्यक्रम के विशेष अतिथि के तौर पर रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक श्री विवेक कुमार यादव और पिरामल फाउंडेशन के डायरेक्टर डॉ. मनीष मिश्रा शामिल हुए। अतिथियों का परिचय माटी सदस्य और जामिया इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर अब्दुल कय्यूम अंसारी ने कराया, जबकि स्वागत माटी के संयोजक आसिफ आज़मी ने किया। जामिया प्लेसमेंट सेल की डायरेक्टर प्रोफ़ेसर राहिला फ़ारूक़ी ने धन्यवाद ज्ञापन किया तो प्रखर मालवीय कान्हा ने संचालन की ज़िम्मेदारी निभाई।

विशेष अतिथि के तौर पर पिरामल फाउंडेशन के डायरेक्टर डॉ मनीष मिश्रा ने कहा कि आज के डिग्री के साथ साथ छात्रों को कौशल आधारित कोर्स करने चाहिए ताकि उन्हें विश्वस्तरीय नौकरी मिल सके। उन्होंने सोशल वर्क के छात्रों को विशेष रूप से प्रेरित करते हुए इस क्षेत्र में अपना करियर तलाशने का सुझाव दिया। उन्होंने उद्यमशीलता (entrepreneurship) के महत्व को समझाने के साथ ही प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना से लाभ उठाने के लिए भी छात्रों को प्रेरित किया।
रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक विवेक के. यादव ने अपने संवाद में परीक्षाओं और प्रतियोगिताओं, विशेषकर इंजीनियरिंग सेवाओं की तैयारी पर अपनी बात रखी और छात्रों को इसमें अधिक से अधिक हिस्सा लेने को कहा।
इस अवसर पर विशेषज्ञों द्वारा छात्रों-छात्राओं के सवालों के जवाब भी दिए। कार्यक्रम में जामिया, जेएनयू और दिल्ली विश्वविद्यालय से लगभग 150 छात्र-छात्राएं मौजूद थीं।

Recent News

’امرت ادیان‘3فروری سے عام لوگوں کے لیے کھل جائے گا

’امرت ادیان‘3فروری سے عام لوگوں کے لیے کھل جائے گا

February 1, 2026
2026-27کے بجٹ میں ’ ترقی یافتہ ہندوستان ‘ کا ہدف

2026-27کے بجٹ میں ’ ترقی یافتہ ہندوستان ‘ کا ہدف

February 1, 2026
دہلی-این سی آر میں پھر موسم نے   لی کروٹ

دہلی-این سی آر میں پھر موسم نے لی کروٹ

February 1, 2026
عدالتوں میں الزامات طے کرنے میں تاخیر پر سپریم کورٹ برہم

ماہواری سے متعلق سپریم کورٹ کے فیصلے کا خیر مقدم

January 31, 2026
ہماچل پردیش میں شدید برفباری

ہماچل پردیش میں شدید برفباری

January 30, 2026
آئی پی یونیورسٹی میں تعلیمی سیشن 2026-27 کے لیے داخلہ عمل شروع

آئی پی یونیورسٹی میں تعلیمی سیشن 2026-27 کے لیے داخلہ عمل شروع

January 29, 2026
Urdu News:
National قومی خبریں Arab عرب ممالک World عالمی خبریں Education تعلیم Jobs روزگار
Indian Newspapers:
اردو বাংলা অসমীয়া
Arab Media:
Algeria الجزائر Bahrain البحرين Comoros جزر القمر Djibouti جيبوتي Egypt مصر Iraq العراق Jordan الأردن Kuwait الكويت Lebanon لبنان Libya ليبيا Mauritania موريتانيا Morocco المغرب Oman عمان Palestine فلسطين Qatar قطر Saudi Arabia السعودية Somalia الصومال Sudan السودان Syria سوريا Tunisia تونس U.A.E الإمارات العربيّة المتّحدة Yemen اليمن
Shop
Naat Online
Dictionary
Urdu News
Hindi News
English News
Urdu Unicode Converter
Krutidev Converter
Hosting
Indian Newspapers
Arab Media
Shop
Naat Online
Dictionary
Urdu News
Hindi News
English News
Urdu Unicode Converter
Krutidev Converter
Hosting
Akhbar Urdu Logo
  • About Us
  • Advertising
  • Contact Us
  • Sitemap
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

All trademarks, trade names, service marks, copyrighted work, logos referenced herein belong to their respective owners/companies. Any Query Please write us

©akhbarurdu.com, Indian Urdu Media Info website.

  • Home Icon Home
  • News Icon News
  • Newspapers Icon Newspapers
  • Naat Icon Naat
  • Dictionary Icon Dictionary
No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.