Akhbarurdu Logo
  • Home
  • اردو خبریں
    • قومی خبریں
    • عالمی خبریں
    • عرب ممالک
    • پریس ریلیز
  • Newspapers
X
  • Home
  • اردو خبریں
    • عالمی خبریں
    • عرب ممالک
    • قومی خبریں
    • پریس ریلیز
  • Newspapers
Akhbarurdu Logo
  • Urdu Dictionary
  • Naat Online
  • Hajj 2025
  • Regional Newspapers
Home हिंदी Front Hindi

दिल्ली की हवा में घुला जहर! गंभीर श्रेणी में वायु प्रदूषण, हर 10 में से 7 परिवार बीमार, रिपोर्ट में खुलासा

सर्वे के तहत 21 हजार लोगों से उनकी राय मांगी गई थी। सर्वे के मुताबिक, दिल्ली में रहने वाले परिवारों में से 69 फीसदी परिवारों में एक या अधिक सदस्यों को गले में खराश या खांसी है।

Navjivan by Navjivan
2 years ago
दिल्ली की हवा में घुला जहर! गंभीर श्रेणी में वायु प्रदूषण, हर 10 में से 7 परिवार बीमार, रिपोर्ट में खुलासा

फोटो: सोशल मीडिया

दिवाली के बाद देश की राजधानी दिल्ली की हवा में और जहर घुल गया है। वायु प्रदूषण गंभीर स्तर पर पहुंच गया। हवा में घुले जहर का असर भी दिखने लगा है। एक रिपोर्ट में परेशान करने वाला खुलासा हुआ है। गंभीर वायु प्रदूषण की वजह से दिल्ली में हर 10 में से 7 परिवार में कोई ना कोई सदस्य बीमार है। इस बात का खुलासा दिल्ली की एयर क्वालिटी को लेकर आए सर्वे में हुआ है। रिपोर्ट मुताबिक, राजधानी में 69 प्रतिशत ऐसे परिवार हैं जिनपर प्रदूषण का सीधा असर देखने को मिल रहा है।

सर्वे के तहत 21 हजार लोगों से उनकी राय मांगी गई थी। सर्वे के मुताबिक, दिल्ली में रहने वाले परिवारों में से 69 फीसदी परिवारों में एक या अधिक सदस्यों को गले में खराश या खांसी है। प्रदूषण के बढ़ते स्तर की वजह से उनकी आंखों में जलन होती है और 46 फीसदी लोग नाक बहने या बंद होने की समस्या जूझ रहे हैं।

इस रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में 31 फीसदी लोग ऐसे हैं जिनको प्रदूषण की वजह से सांस लेने में परेशानी हो रही है। प्रदूषण के चलते आस्थमा और बढ़ गया है। 31 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जिनको प्रदूषण की वजह से सिरदर्द, 23 फीसदी को चिंता या ध्यान केंद्रित करने में परेशानी और 15 प्रतिशत को सोने में कठिनाई की शिकायत थी। गले में खराश या खांसी से पीड़ित लोगों का प्रतिशत उस 36 फीसदी से बढ़कर 69 प्रतिशत हो गाय। वहीं, 31 प्रतिशत लोगों ने बताया कि उनके परिवार में किसी को भी प्रदूषण की वजह से कोई समस्या नहीं हुई।

सर्वे में 23 फीसदी लोगों ने बताया कि वह प्रदूषण से बचने के लिए एयर प्यूरिफाई का इस्तेमाल करेंगे। 15 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे अपनी नियमित गतिविधि जारी रखने और बाहर जाने पर मास्क पहनने की योजना बना रहे हैं।

हर साल दिवाली आते-आते राजधानी में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंच जाती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। दिवाली के बाद किस कदर हवा में जहर घुला है, इस बात अंदाजा आप बात से लगा सकते हैं कि दिवाली की रात दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) भी 999 तक पहुंच गया था, जिसे एक रिकॉर्ड स्तर बताया गया।

Source: navjivanindia

Recent News

اتر پردیش میں خستہ حال  مکان منہدم ہونے سے ایک ہی کنبہ کے 6 افراد کی موت

اتر پردیش میں خستہ حال مکان منہدم ہونے سے ایک ہی کنبہ کے 6 افراد کی موت

August 6, 2026
دہلی میں بارش کے سبب موسم خوشگوار  ، لیکن معمولات زندگی درہم برہم

دہلی میں بارش کے سبب موسم خوشگوار ، لیکن معمولات زندگی درہم برہم

August 6, 2026
تہواروں کا سلسلہ شروع ہونے کے ساتھ ہی مہنگائی میں مزید اضافہ متوقع

تہواروں کا سلسلہ شروع ہونے کے ساتھ ہی مہنگائی میں مزید اضافہ متوقع

August 6, 2026
شیخ علی مقبرہ معاملہ میں آر ڈبلیو اے کو سپریم کورٹ کی  پھٹکار

مارچ اور مظاہروں کے دوران سیکورٹی فورسز کو صبر و تحمل کا مظاہرہ کرنا چاہیے۔ سپریم کورٹ

August 5, 2026
گڈکری کے حق میں آیا بامبے ہائی کورٹ کا فیصلہ

گڈکری کے حق میں آیا بامبے ہائی کورٹ کا فیصلہ

August 5, 2026
مظاہرین کے خلاف پولیس کارروائی کے معاملے پرراہل گاندھی کا حکومت پر سخت حملہ

مظاہرین کے خلاف پولیس کارروائی کے معاملے پرراہل گاندھی کا حکومت پر سخت حملہ

August 5, 2026
Urdu News:
National قومی خبریں Arab عرب ممالک World عالمی خبریں Education تعلیم Jobs روزگار
Indian Newspapers:
اردو বাংলা অসমীয়া
Arab Media:
Algeria الجزائر Bahrain البحرين Comoros جزر القمر Djibouti جيبوتي Egypt مصر Iraq العراق Jordan الأردن Kuwait الكويت Lebanon لبنان Libya ليبيا Mauritania موريتانيا Morocco المغرب Oman عمان Palestine فلسطين Qatar قطر Saudi Arabia السعودية Somalia الصومال Sudan السودان Syria سوريا Tunisia تونس U.A.E الإمارات العربيّة المتّحدة Yemen اليمن
Shop
Naat Online
Dictionary
Urdu News
Hindi News
English News
Urdu Unicode Converter
Krutidev Converter
Hosting
Indian Newspapers
Arab Media
Shop
Naat Online
Dictionary
Urdu News
Hindi News
English News
Urdu Unicode Converter
Krutidev Converter
Hosting
Akhbar Urdu Logo
  • About Us
  • Advertising
  • Contact Us
  • Sitemap
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

All trademarks, trade names, service marks, copyrighted work, logos referenced herein belong to their respective owners/companies. Any Query Please write us

©akhbarurdu.com, Indian Urdu Media Info website.

  • Home Icon Home
  • News Icon News
  • Newspapers Icon Newspapers
  • Naat Icon Naat
  • Dictionary Icon Dictionary
No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.